आईपीएल 2025 का सीजन अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। अब तक चार टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं और तीन टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब तीन टीमें ऐसी हैं, जो ना तो बाहर हुई हैं और ना ही प्लेऑफ में एंट्री कर पाई हैं। इन्हीं में से कोई एक और टीम प्लेऑफ में जाएगी। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा जिस खिलाड़ी की हो रही है, वो कोई और नहीं, शुभमन गिल हैं। जो अपनी टीम को प्लेऑफ तक ले जाने में कामयाब रहे हैं, वहीं कप्तान के तौर पर इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
Also Read : BCCI का बड़ा फैसला: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एशिया कप से बाहर
इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साई सुदर्शन हैं। जो अब तक 12 मुकाबलों में 617 रन बना चुके हैं। उनके नाम एक शतक और पांच अर्धशतक हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर शुभमन गिल आते हैं। जो 12 मुकाबलों में इस साल 601 रन बना चुके हैं। यही दो बल्लेबाज हैं, जो इस साल के आईपीएल में 600 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे हैं। खास बात ये है कि दोनों बल्लेबाज गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। इस बीच बात अगर शुभमन गिल की करें तो वे इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान हैं। दूसरी किसी टीम का कप्तान तो उनके आसपास भी नहीं है।
Also Read : चारमीनार अग्निकांड: महिला और बच्चे झुलसे, 17 लोगों का परिवार प्रभावित
शुभमन गिल के बाद श्रेयस अय्यर का नंबर
जैसा कि हमने आपको बताया कि शुभमन गिल ने 12 मैच खेलकर 601 रन बना लिए हैं। उनके नाम शतक तो नहीं है, लेनक वे छह अर्धशतक जरूर लगा चुके हैं। एक बार तो वे 93 रनों की नाबाद पारी भी खेल चुके हैं। उनका औसत 60.10 का है, वहीं वे 155.69 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। बतौर कप्तान दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात की जाए तो वे श्रेयस अय्यर हैं। जिन्होंने अब तक 12 मैच खेलकर 435 रन बनाए हैं। उन्होंने चार अर्धशतक अपनी टीम के लिए लगाए हैं।
Also Read : वाराणसी: शादी के 6 दिन बाद पति ने पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार
सभी की नजर अब ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड पर
श्रेयस अय्यर अब तक 48.33 के औसत और 174.69 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। श्रेयस अय्यर के नाम चार अर्धशतक हैं। हालांकि शतक नहीं है, लेकिन वे एक मैच में 97 रनों की नाबाद पारी खेल चुके हैं, यानी शतक से बाल बाल चूक गए थे। अब देखना ये होगा कि जब इस साल का आईपीएल खत्म होगा तो वो कौन सा बल्लेबाज होगा, जो सबसे ज्यादा रन अपने नाम करता है, वहीं कौन सा कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने में कामयाब होता है।


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश