प्रशांत नील द्वारा निर्देशित और प्रभास स्टारर फिल्म ‘सालार पार्ट 1 – सीजफायर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे फैन्स से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म की कहानी दो दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो बाद में एथिक्स और वैल्यू मैच ना करने पर एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं.
Also Read: नए साल से पहले सरकार ने कम किए LPG Cylinder के दाम
फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रात 1 बजे शुरू हुआ और सभी स्पेशल शो सिनेमाघरों में सुबह 3 बजे और 4 बजे दिखाए गए. फिल्म को ऑडियंस से काफी सराहना मिल रही है. इसी के साथ लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपना रिव्यू भी शेयर करना शुरू कर दिया है. चलिए यहां जानते हैं लोगों को कैसी लगी प्रभास की सालार?
Also Read: नए साल से पहले 39 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर
‘सालार’ की सोशल मीडिया पर खूब हो रही तारीफ
‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म ने आते ही लोगों का दिल जीत लिया है. फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोगों ने अब सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू शेयर करना शुरू कर दिया है. कईँ यूजर्स ने इसे एक्टर की ‘सबसे बड़ी’ वापसी कहा है और फिल्म को ‘मस्च वॉट’ भी बताया है. एक यूजर ने लिखा, “दूसरे ने कहा, “यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है, प्रभास की एक्टिंग शानदार है, शो और निर्देशन टॉप लेवल का है, मास ब्लॉकबस्टर मूवी, द रिबेल वापस आ गई है. सुनामी लोड हो रही है.”
Also Read: Unveiling the Mysteries of Winter Solstice: A Celestial Marvel
एक और ने लिखा, “सिनेमा अपने बेस्ट पर है, ईमानदारी से कहूं तो यह फिल्म एक एक्शन मास्टरपीस है. सालार, एटीट्यूड, स्टाइल, मास एक्शन, पंच डायलॉग और प्रभास स्टार पावर से भरपूर एक सॉलिड एंटरटेनिंग फिल्म है जो फैंस को और ज्यादा देखने के लिए इंस्पायर करेगी.
Also Read: 40 देशों में फैल चुका है कोविड का नया JN.1 वेरिएंट
‘सलार’ दुनिया भर में तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में रिलीज हुई है. फिल्म में प्रभास, श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 45 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है इसके 95 करोड़ की ओपनिंग करने की उम्मीद है.
Also Read: Karnataka second in active Covid-19 cases, decides to ramp up daily tests


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead