भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं। यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से पाकिस्तान की मेजबानी में शुरू होगा और हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी। सूत्रों के अनुसार, सभी टीमों के कप्तान इस सेरेमनी के लिए पाकिस्तान जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 16 या 17 फरवरी को वॉर्म-अप मैचों के कार्यक्रम के आधार पर ओपनिंग सेरेमनी आयोजित करने की योजना बनाई है।
Also Read : ठाणे: ऑटो(Auto) ने बस समेत कई वाहनों को टक्कर मारी, 3 मृत, 15 घायल।
भारत का अभियान बांग्लादेश के खिलाफ होगा शुरू
भारत बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। टीम ग्रुप-ए में है, जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड शामिल हैं। दूसरे ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें हैं। सेमीफाइनल मुकाबले 4 और 5 मार्च को होंगे, जबकि फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा। शुरुआत में भारत ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था। इस पर पाकिस्तान ने जोर दिया कि भारत को पाकिस्तान आना ही होगा। हालांकि, भारत के कड़े रुख के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंततः हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार कर लिया।
Also Read : युक्रेन युद्ध में भारतीय युवक की मौत, विदेश मंत्रालय ने वापसी उठाई
चैंपियंस ट्रॉफी मेजबानी पर भारतीय टीम की पाकिस्तान यात्रा पर संशय
पाकिस्तान को जब चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय टीम पाकिस्तान जाने से इनकार कर सकती है। भारत ने इससे पहले 2023 में एशिया कप खेलने के लिए भी पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था। तब एशिया कप में भारत के मुकाबले श्रीलंका में कराए गए थे।
इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पहले भारत के सभी मैच लाहौर में कराने और मैच के बाद खिलाड़ियों को भारत भेजने का प्रस्ताव रखा था। भारत ने इसे नहीं माना तो PCB ने भी हाइब्रिड मॉडल के लिए भी मना कर दिया था।
Also Read : आयकर रिटर्न की आखिरी तिथि आज, जानें जरूरी जानकारी


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video