हार्दिक पंड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन और ऋषभ पंत के पहले वनडे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। भारत ने 8 साल बाद इंग्लैंड को उसके घर में वनडे सीरीज में हरा दिया है। इससे पहले 2014 में हुई सीरीज में टीम इंडिया ने 3-1 से जीत हासिल की थी।
इंग्लैंड की टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 45.5 ओवर में 259 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। हार्दिक ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। जवाब में भारत ने 42.1 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पंत 113 गेंदों पर 125 रन बनाकर नाबाद रहे। हार्दिक पंड्या ने 71 रनों की पारी खेली।


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts