सौरव गांगुली को टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक माना जाता है. उनकी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम ने विदेशी सरजमीं पर आक्रामक खेल के साथ अपनी छाप छोड़ी थी. ‘दादा’ के नाम से मशहूर इस भारतीय क्रिकेटर की मैदान पर की गई दादागिरी से हर कोई परिचित है. अब उनकी जिंदगी पर आधारित बायोपिक बनाने की तैयारी जोरों पर है. इस प्रस्तावित बायोपिक को लेकर पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल ही में खुलासा किया है.
Also Read: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारत की 6 विकेट से जीत गिल ने जड़ा शतक
सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव निभा सकते हैं मुख्य भूमिका
सौरव गांगुली ने अपनी आगामी बायोपिक के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “मैंने जो सुना है, उसके अनुसार राजकुमार राव यह भूमिका (मुख्य भूमिका) निभाएंगे… लेकिन तारीखों का मुद्दा है… इसलिए इसे स्क्रीन पर आने में एक साल से अधिक समय लग सकता है. ” फिल्म के लंबे खींचने की वजह से उनके फैंस में थोड़ी मायूसी जरूर आ सकती है.
Also Read: सीएम रेस में बाज़ी पलटने वालीं रेखा गुप्ता के सामने क्या हैं बड़ी चुनौतियां
अभिनेता राजकुमार राव का नाम पहले से ही इस परियोजना के साथ जुड़ रहा था. अब खुद सौरव गांगुली ने इस पर मुहर लगा दिया है. राजकुमार राव ने पिछले साल ‘स्त्री 2’ जैसी सुपहिट फिल्म दी है. उनकी पाइपलाइन में कई सारी और फिल्में भी हैं. हाल ही में उनकी आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का टीजर भी जारी हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2021 में इस बायोपिक के निर्माण का एलान हुआ था.
Also Read: एक नहीं, तीन-तीन किडनी! आखिर पांच किडनी एडजस्ट कैसे हुई?
गांगुली बायोपिक के लिए राजकुमार राव से पहले आयुष्मान और रणबीर से हुई थी बातचीत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरव गांगुली की इस बायोपिक के लिए राजकुमार राव से पहले आयुष्मान खुराना और रणबीर कपूर से बातचीत की गई थी. कहा जाता है कि सबसे पहले आयुष्मान खुराना से संपर्क किया गया था.. उन्होंने फिल्म साइन भी कर ली थी, लेकिन फिर वह इससे बाहर हो गए. इसके बाद रणबीर कपूर का नाम इससे जुड़ने लगा. अब राजकुमार राव का नाम सामने आया है.
Also Read: विराट कोहली के खिलाफ साजिश, पाकिस्तान उठा सकता है फायदा


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal