द वॉल की कोचिंग में साउथ अफ्रीका में टेस्ट और वनडे सीरीज हारे; अब इंग्लैंड में मौका गंवाया | सोचिए टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री होते और भारत को इंग्लैंड में ऐसी ही शर्मनाक हार मिलती जैसे मंगलवार को मिली तो क्या होता? सोशल मीडिया पर शास्त्री जमकर ट्रोल हो रहे होते। कहा जाता कि शराब और पार्टी कल्चर को प्रमोट करने वाले को कोचिंग का काम दोगे तो कैसे भारत को जीत मिलेगी। लेकिन आज शास्त्री टीम के कोच नहीं हैं। राहुल द्रविड़ हैं। तो क्या टीम इंडिया को मिली हार का ठीकरा राहुल द्रविड़ के सिर पर वैसे ही फोड़ा जाएगा?
एक साल पहले जब शास्त्री कोच थे और भारतीय टीम इंग्लैंड गई थी तो चार टेस्ट मैचों के बाद वह 2-1 से आगे थी। अगर कोरोना ने भारतीय टीम पर अटैक नहीं किया होता तो शायद हम सीरीज भी जीत जाते। 10 महीने बाद द्रविड़ टीम के कोच थे और हमने इंग्लैंड में 15 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतने का मौका गंवा दिया। यह द्रविड़ के कोच बनने के बाद भारतीय टीम की पहली नाकामयाबी नहीं है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead