‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल के बाहर होने पर बढ़ी हलचल
फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से अभिनेता परेश रावल के अलग होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। परेश रावल ने सोशल मीडिया के ज़रिए खुद इस फ़िल्म से हटने की जानकारी दी थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सह-कलाकार सुनील शेट्टी ने कहा कि परेश रावल के बिना हेरा फेरी की कल्पना ही नहीं की जा सकती। वहीं, फिल्म के पहले भाग के निर्देशक प्रियदर्शन ने भी इस फैसले पर हैरानी जताई है। इस बीच ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आईं कि फिल्म छोड़ने को लेकर अक्षय कुमार ने परेश रावल को 25 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Also Read:वंदे भारत यात्रा: 16 वर्षीय AI प्रतिभा ने शशि थरूर को किया प्रभावित
‘बाबूराव’ किरदार को लेकर परेश रावल की पुरानी टिप्पणी
परेश रावल इससे पहले भी ‘हेरा फेरी’ में अपने लोकप्रिय किरदार ‘बाबूराव’ को लेकर अपनी असहजता ज़ाहिर कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि यह किरदार उनके लिए “गले का फंदा” बन गया है और वह इससे बनी छवि से बाहर निकलना चाहते हैं। उनके मुताबिक, किसी किरदार के लगातार सीक्वल करने से अभिनेता उसी दायरे में बंध जाता है। गौरतलब है कि साल 2000 में आई ‘हेरा फेरी’ और 2006 की ‘फिर हेरा फेरी’ में परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की तिकड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।


More Stories
Iran Crisis Hits India Through Oil and Remittances
Netanyahu gains support at home during Iran war but risks global backlash
रिलायंस पावर मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी