‘पंचायत सीजन 4’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. शो के रिलीज होते ही दर्शकों ने तुरंत इसे देख डाला और अब वे सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि शो देखने के बाद दर्शकों का क्या कहना है.
‘पंचायत सीजन 4’ रिलीज के बाद ट्विटर पर छाए रिएक्शन, जानिए दर्शकों को कैसा लगा नया सीजन
लोगों का इंतजार खत्म हुआ और साल का सबसे मच अवेटेड शो ‘पंचायत सीजन 4’ अब रिलीज हो चुका है. प्राइम वीडियो ने रात 12 बजे ही पंचायत के चौथे सीजन को स्ट्रीम कर दिया. जिसके बाद इस सीरीज के इंतजार में बैठे लोगों ने एक बार में ही पूरी सीरीज निपटा डाली. लोगों को पंचायत का ये नया सीजन कैसा लगा, इसको लेकर अब लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी देनी शुरू कर दी हैं. जानते हैं ‘पंचायत सीजन 4’ को लेकर लोगों के क्या हैं ट्विटर रिएक्शन.
सीजन 4 को मिला शानदार रिस्पॉन्स, फैंस बोले- सिर्फ शो नहीं, एक इमोशन है
पंचायत एक ऐसा शो है जिसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इसीलिए लोग बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे. अधिकांश लोग चौथे सीजन को देखने के बाद इसकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने एक्स पर सीरीज का रिव्यू करते हुए शो में कलाकारों के अभिनय और कहानी की तारीफ की. साथ ही इस सीजन में जो लव स्टोरी एड की गई है, उसकी भी तारीफ हो रही है. हालांकि, यूजर ने शो के कुछ एक सीन को बोरिंग बताया है. एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘पंचायत सीजन 4 सिर्फ एक शो नहीं है, यह सिनेमा का एक इंस्टीट्यूट है. कहानी, स्क्रीनप्ले और इमोशन सब कुछ एकदम मास्टरक्लास है. यह आपको हंसाता है, रुलाता है, हर फ्रेम बोलता है. कुछ जीत खुशी नहीं लातीं, कुछ जीतें हार से ज्यादा दुख देती हैं. यह सच है, यही पंचायत है.’


More Stories
Major Rishabh Singh Sambyal Retires After 12 Years, From President Murmu’s ADC to Internet Sensation
दिल्ली में फिर शर्मनाक घटना: खाली स्लीपर बस में छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
Woman Held With 15.6 Kg Gold Valued at ₹25 Crore Near Bengal-Bangladesh Border