पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने आउट ऑफ फॉर्म चल रहे विराट कोहली का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने शुक्रवार रात एक सोशल पोस्ट में रात 12:29 बजे एक पोस्ट में लिखा- ‘ये समय भी गुजर जाएगा, हौसला रखें।’बाबर का यह पोस्ट खूब पसंद किया जा रहा है। इस पर सोशल मीडिया फैंस पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की तारीफ भी कर रहे हैं।बता दें कि रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली कुछ समय से रनों के लिए जूझ रहे हैं। 2019 के बाद से उनके बल्लेबाज से शतक नहीं आया है। ऐसे में क्रिकेट पंडित उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। उनकी आलोचना करने वालों में कपिल देव, वेंकटेश प्रसाद शामिल हैं।
टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इस दौरान कोहली टी20 सीरीज में तो फेल हुए ही, मगर जब ग्रोइन इंजरी के बाद उन्होंने अपने पसंदीदा फॉर्मेट वनडे क्रिकेट में वापसी की, तो उन्हें ODI में भी निराशा हाथ लगी। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे में कोहली महज 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 25 गेंदों का सामना किया और 39 मिनट क्रीज पर बिताए।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed