पिछले एक दशक से वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले विराट कोहली को आज टीम से बाहर करने की मांग हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर क्रिकेट के कई दिग्गजों को लगता है कि किंग कोहली का दौर खत्म हो चुका है।टीम इंडिया उन्हें बस ढोए जा रही है। जिस खिलाड़ी ने भारतीय फैंस को जीत की खुशी मनाने के कई मौके दिए, आज वही उसके पीछे पड़े हुए हैं, लेकिन क्या वाकई कोहली इतना खराब खेल रहे हैं कि उन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए?
क्या सच में कोहली का दौर खत्म हो गया है? अगर आंकड़ों की बात करें तो ऐसा नहीं है। कोहली आज भी टीम इंडिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं आइए आपको बताते हैं | विराट ने 2020 के बाद तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। टी-20 में उनके बल्ले से 663 रन, वनडे में 702 और टेस्ट मैचों में 767 रन निकले हैं।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead