ग्रेटर नोएडा में 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की कार डूबने से हुई दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में रेस्क्यू में हुई देरी और कथित लापरवाही को लेकर अब अभिनेता अभिनव शुक्ला खुलकर सामने आए हैं और उन्होंने प्रशासन व NDRF पर तीखा हमला बोला है।
अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर इस पूरे मामले पर गहरा रोष जताया। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक और घिनौना बताया और कहा कि एक युवा की जान बचाई जा सकती थी, लेकिन जिम्मेदार एजेंसियां नाकाम साबित हुईं।
NDRF और फायर डिपार्टमेंट पर अभिनव शुक्ला ने उठाए सवाल
अभिनेता ने NDRF और फायर डिपार्टमेंट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि टैक्स देने वालों के पैसों से ट्रेनिंग लेने के बावजूद अधिकारी अपना बुनियादी कर्तव्य भी नहीं निभा सके। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर एजेंसियां जान नहीं बचा सकतीं, तो उनके अस्तित्व का क्या मतलब है।
Also Read: मैसुरु में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर की रहस्यमयी मौत, संरक्षण क्षेत्र में मिला शव
अभिनव ने अपने पोस्ट में लिखा, “शर्म करो NDRF, शर्म करो फायर डिपार्टमेंट। अधिकारियों पर शर्म आती है। आप एक युवा लड़के को नहीं बचा पाए।” उन्होंने एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय की कोशिशों की तारीफ करते हुए उसे सलाम भी किया।
रेस्क्यू में लापरवाही पर अभिनव शुक्ला का आरोप
वीडियो में अभिनव शुक्ला ने बताया कि हादसे के बाद युवराज मेहता ने तुरंत फायर डिपार्टमेंट, पुलिस और NDRF को सूचना दी थी। सभी एजेंसियां क्रेन और रस्सियों के साथ मौके पर पहुंचीं, लेकिन किसी भी प्रशिक्षित रेस्क्यू कर्मी ने पानी में उतरकर उसे बचाने की कोशिश नहीं की।
अभिनेता के अनुसार, युवराज की कार एक कंस्ट्रक्शन साइट की दीवार से टकराने के बाद पानी से भरे गड्ढे में गिर गई थी। हादसे के बाद वह करीब दो घंटे तक डूबी हुई कार के ऊपर खड़ा रहा, मदद के लिए चिल्लाता रहा और जिंदगी बचाने की कोशिश करता रहा।
अभिनव शुक्ला ने कहा कि अगर समय पर सही तरीके से रेस्क्यू किया जाता, तो युवराज की जान बच सकती थी। उन्होंने इस घटना को सिस्टम की संवेदनहीनता का उदाहरण बताया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Also Read: नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष


More Stories
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video
बद्रीनाथ हादसे के बाद DGCA का बड़ा फैसला, दो पायलट अनिवार्य होने पर निजी हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों ने रोकी सेवाएं
गाजियाबाद में इन 11 स्थानों पर ही बिकेंगे ग्रीन पटाखे, 5 से 7 नवंबर तक होगी बिक्री, नोट कर लें जगहों की लिस्ट