तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी कई फिल्मों से बड़े पर्दे पर धमाल मचाया है, लेकिन वह जितना अपनी फिल्मों के लिए मशहूर हैं, उतना ही विवादों में भी घिरे रहते हैं। हाल ही में नंदमुरी बालकृष्ण का एक और वीडियो सामने आया, जिसने उन्हें ट्रोल्स के निशाने पर ला दिया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तेलुगु सुपरस्टार अपनी को-स्टार और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस अंजलि को भरे मंच पर धक्का दे रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने एक्टर को निशाने पर लेना शुरू कर दिया और जमकर आलोचना की। कई सेलिब्रिटीज ने भी नंदमुरी बालकृष्ण के इस व्यवहार की निंदा की है।
हंसल मेहता ने NBK की हरकत पर क्या कहा
बॉलीवुड फिल्ममेकर और डायरेक्टर हंसल मेहता ने नंदमुरी बालकृष्ण के वीडियो को रिट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ये घटिया इंसान कौन है?” टीवी एक्टर नकुल मेहता ने भी तेलुगु सुपरस्टार के वायरल वीडियो पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, “किसी एक भी सदस्य को इससे फर्क नहीं पड़ा। किसी को भी नहीं, ये बहुत ही बेहूदा है।
Also read: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 ये 5 युवा खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे टी-20 वर्ल्ड कप
एक्ट्रेस अंजलि का रिएक्शन
नंदमुरी बालकृष्ण के ट्रोल होने पर एक्ट्रेस अंजलि ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। अंजलि ने तेलुगु सुपरस्टार के बारे में ऐसा बयान दिया है, जिसके कारण अब वह खुद ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। अंजलि के रिएक्शन पर नेटिजन्स गुस्से से भर गए हैं और अब उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि नंदमुरी बालकृष्ण ने हाल ही में भरे मंच पर अंजलि को धक्का मारा था, जिससे वह गिरते-गिरते बची थीं। हालांकि, अंजलि ने इस घटना को गंभीरता से लेने के बजाय मजाक में टाल दिया।
Also read: विराट-अनुष्का का दोस्तों संग डिनर: वायरल तस्वीरें


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation