फिल्म और टीवी के पॉपुलर एक्टर मिथिलेश कुमार का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिथिलेश ने 3 अगस्त की शाम लखनऊ में अंतिम सांस ली। वे हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। खबरों के मुताबिक, मिथिलेश चतुर्वेदी को कुछ दिन पहले ही हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह अपने होमटाउन लखनऊ शिफ्ट हो गए थे। वह इसलिए ताकि अपनी सेहत की देखभाल रख सकें।
‘फिजा’ के कारण मिली कोई मिल गया
मिथिलेश को फिल्म कोई मिल गया में उनकी कास्टिंग का किस्सा काफी दिलचस्प है। दरअसल, जब राकेश रोशन अपनी इस फिल्म पर काम कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने ‘फिजा’ देखी। उसी फिल्म में एक सीन था, जिसमें करिश्मा कपूर मिथिलेश के मुंह पर पानी फेंक देती हैं।
उस सीन में उन्हें देख राकेश बहुत खुश हुए, बतौर एक्टर भी उन्हें मिथिलेश काफी पसंद आए थे। इसके बाद एक दूसरे रोल के लिए रवि झाकड़ को बुलाया गया था, तब उन्होंने बताया कि उस एक्टर का नाम मिथिलेश है। इतना जानने के बाद राकेश रोशन ने मिथिलेश को बुलाया और अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया।


More Stories
A.R. Rahman Recalls Fan Who Predicted His Ramayana Collaboration 12 Years Ago
दिलजीत दोसांझ के शो के लिए दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होना था शो
टाइगर श्रॉफ केस: वारदात से पहले शूटरों ने की थी फायरिंग की प्रैक्टिस, हुआ था मिसफायर।