माइकल जैक्सन, एक ऐसा नाम है जिसने न केवल दुनियाभर को अपना दीवाना बनाया, बल्कि लोकप्रियता की नई परिभाषा भी दी। ‘किंग ऑफ पॉप’ के रूप में मशहूर, माइकल जैक्सन का जीवन लोकप्रियताओं और विवादों से भरा रहा है। इस महान कलाकार की मौत के 15 साल बाद, उनकी बायोपिक अब दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है, जिसमें पॉप लीजेंड माइकल जैक्सन की उतार-चढ़ाव भरी जिंदगी, साथ ही उनके विवादों को भी दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। गुरुवार को लास वेगास में लायंसगेट ने सिनेमाकॉन 2024 में माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का पहला ट्रेलर रिलीज किया।
लायंसगेट सिनेमाकॉन 2024 के समापन के मौके पर निर्माता ग्राहम किंग ने फिल्म का पहला ट्रेलर जारी किया, जिसमें ‘माइकल’ की पहली झलक सामने आई। एंटोनी फूक्वा द्वारा निर्देशित ‘माइकल’ में महान कलाकार के जीवन को गहाराई से दिखाया गया है। इसमें दर्शकों को एक सुपरस्टार के साथ-साथ उनके शर्मीले और भावनात्मक व्यक्तित्व भी देखने को मिलेगा। फिल्म में माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ के पहले ट्रेलर के बारे में सभी बातें
ट्रेलर की शुरुआत में जैक्सन स्टेज पर ‘मैन इन द मिरर’ और ‘थ्रिलर’ जैसी सबसे बड़ी हिट पर परफॉर्म कर रहे हैं और फैंस उनके लिए पागल दिख रहे हैं। फर्स्ट ट्रेलर में जैक्सन को एक युवा लड़के के रूप में दिखाया गया है, जिसमें उनकी मां ने उनसे कहा था, ‘कुछ सोचते हैं कि तुम अलग हो और यह तुम्हारे जीवन को थोड़ा कठिन बना देगा, लेकिन तुम कभी भी ऐसे नहीं थे, माइकल तुम्हारे पास खास रोशनी है, जिससे तुम एक दिन दुनिया भर में चमक उठोगे’।
Also Read: महाराष्ट्र: विरार में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 की मौत
एंटोनी फूक्वा द्वारा निर्देशित ‘माइकल’ अभी प्रोडक्शन में हैं, जिसमें 30 से अधिक गाने होंगे। इनमें से कई परफॉर्मेंस को फिल्म में दिखाने के लिए रीक्रिएट किया जाएगा, जिसकी शुरुआत ‘एबीसी’ के अमेरिकन बैंडस्टैंड पर जैक्सन की क्लासिक परफॉर्मेंस से होगी।
इस दौरान फिल्म के निर्माता ग्राहम किंग ने कहा, यह अब तक का सबसे प्रतिभाशाली कलाकार के अंदर की कहानी है, इसमें ड्रामा, साजिश और इमोशन भी है। किंग ने आगे कहा कि वे वह सात साल से फिल्म की तैयारी कर रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं, बात कर रहे हैं। ताकि माइकल के जीवन और विरासत को संक्षेप में प्रस्तुत किया जा सके। गौरतलब है कि यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Also Read: Chhattisgarh: 12 Killed, 14 Injured After Bus Falls Into Soil Mine Pit In Durg


More Stories
Tamil Nadu CM Disburses ₹15.68 Crore Film Subsidy to 224 Producers on Diwali
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा
Gold and Silver Prices Rebound as MCX Gold Crosses Rs 1.39 Lakh Amid Festive Demand