साउथ के मशहूर अभिनेता कमल हासन हाल ही में अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. कन्नड़ भाषा पर दिए गए उनके बयान के बाद उनके खिलाफ विरोध तेज हो गया है, और अब उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ की कर्नाटक में रिलीज भी मुश्किलों में फंसी हुई है. पिछले कुछ दिनों से हासन को कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है. कर्नाटक के कई हिस्सों में उनके पुतले जलाए गए और भारी प्रदर्शन हुआ.
Also Read : नम आंखें, ट्रॉफी हाथ में और जीत का जश्न – RCB फैन्स के लिए यादगार पल
कमल हासन के कन्नड़ भाषा पर बयान से भड़के प्रो-कन्नड़ ग्रुप्स, फिल्म ‘ठग लाइफ’ पर संकट
कमल हासन कुछ दिन पहले अपनी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च ईवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे. यहां कमल हासन के साथ कन्नड़ सिनेमा के फेमस एक्टर शिवा राजकुमार भी मौजूद थे. कमल हासन से पहले शिवा राजकुमार ने स्टेज पर आकर अपनी बात रखी. जिसमें शिवा राजकुमार ने कहा कि वे तमिल भाषा को अपना मानते हैं क्योंकि उनका परिवार तमिल में रहा है और यहीं उनका जन्म हुआ था. शिवा के इस भाषाण के बाद हासन स्टेज पर आए और उन्होंने दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच समानता और सद्भाव को बनाए रखने के लिए कहा कि कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से ही हुआ है. इसीलिए बेशक परिवार का हिस्सा हैं. लेकिन कमल हासन का ये बयान प्रो कन्नड़ ग्रुप्स को पसंद नहीं आया और विरोध पर उतर आए.
कमल हासन: चाइल्ड आर्टिस्ट से सुपरस्टार तक का सफर
साउथ सिनेमा की दुनिया के सितारों की बात की जाएगी तो 2 नाम जरूर सामने आएंगे. एक तो रजनीकांत और दूसरे हैं कमल हासन. साउथ सुपरस्टार कमल हासन अपने करियर में अब तक कई ऐसी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं जो किसी भी कलाकार के लिए सपने से कम नहीं हैं. 19 फिल्म फेयर अवॉर्ड्स जीत चुके कमल हासन 2 पद्म पुरस्कारों से भी सम्मानित हो चुके हैं. साथ ही 4 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके कमल हासन ने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी और गोल्ड मैडल हासिल किया था. इसके साथ ही बतौर हीरो भी कई सुपरहिट फिल्में दीं और एक शानदार कोरियोग्राफर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई.
Also Read : गोवा में टैक्सी संकट: चालकों का विरोध तेज, सरकार ने सरकारी ऐप से जुड़ने की अपील की


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation