टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 3 रन से हरा दिया। कप्तान शिखर धवन (97), शुभमन गिल (64) और श्रेयस अय्यर (54) की हाफ सेंचुरी के दम पर भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 308 रन बनाए। जवाब में कैरेबियाई टीम 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 305 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की ओर से काइल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। ब्रैंडन किंग ने 54 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिए।
वेस्टइंडीज को जीत के लिए आखिरी ओवर में 15 रन बनाने थे, लेकिन वह 11 रन ही बना पाई। रोमारियो शेफर्ड (39) और अकील हुसैन (33) ने नाबाद साझेदारी कर विंडीज को जिताने की भरपूर कोशिश की, लेकिन मोहम्मद सिराज ने ऐसा नहीं होने दिया। 97 रन की पारी खेलने वाले टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह वेस्टइंडीज की ओवरऑल लगातार 7वीं वनडे इंटरनेशनल हार है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead