यूट्यूबर्स समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा इन दिनों ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो को लेकर विवादों में हैं। यह विवाद रणवीर अल्लाहबादिया के पेरेंट्स को लेकर की गई एक विवादास्पद टिप्पणी के कारण शुरू हुआ, जिसके बाद ये यूट्यूबर्स अब मुश्किल में फंस गए हैं। इस मामले में रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अपूर्वा मुखीजा को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश होना होगा। महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैना को व्यक्तिगत रूप से बयान देने के लिए बुलाया है, जबकि अपूर्वा और रणवीर को 6 मार्च को अपना बयान दर्ज कराना होगा, और समय रैना को 11 मार्च को NCW के समक्ष पेश होना है।
समय रैना को साइबर डिपार्टमेंट के समक्ष होना होगा पेश
समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल से यह कहा था कि वे फिलहाल अमेरिका में हैं और इस कारण वे भारत आकर अपना बयान दर्ज नहीं करा सकते। उन्होंने साइबर डिपार्टमेंट से अनुरोध किया था कि उनका बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लिया जाए। हालांकि, महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने समय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान देने की मांग को मंजूर नहीं किया, लेकिन उनकी सुनवाई की तारीख बढ़ा दी गई है। अब समय रैना को 11 मार्च 2025 को मुंबई आकर अपना बयान दर्ज कराना होगा।
Also Read: दिल्ली भूकंप: भूकंप के दौरान जमीन में सुनाई दी तेज गड़गड़ाहट की आवाज
अपूर्वा मखीजा-रणवीर अल्लाहबादिया को इस दिन होना है पेश
रणवीर अल्लाहबादिया ने एनसीडब्ल्यू को बताया था कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसी के साथ उन्होंने सुनवाई की नई तारीख की मांग की थी। कमीशन ने उनका अनुराध मान लिया है, जिसके बाद अब रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्वा मखीजा, आशीष चंचलानी और तुषार पुजारी को 6 मार्च को पेश होने के निर्देश दिए गए हैं और जसप्रीत सिंह को 10 मार्च को कमीशन के समक्ष पेश होना है।
Also Read: तिब्बत से लेकर दिल्ली-बिहार, पिछले 17 घंटे में 10 भूकंप
अल्लाहबादिया ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
इससे पहले, अल्लाहबादिया ने चल रहे इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के संबंध में अपने खिलाफ दायर एफआईआर से राहत की मांग करते हुए भारत के सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। देशभर के अलग-अलग राज्यों में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। अलाहबदिया ने इन मामलों को एक में समाहित करने के लिए याचिका दायर की है। उनकी कानूनी टीम का तर्क है कि मामलों की एक साथ सुनवाई करने से प्रक्रिया सुव्यवस्थित होगी और आरोपियों के लिए उचित व्यवहार सुनिश्चित होगा।
Also Read: दिल्ली-बिहार से तिब्बत तक 17 घंटे में 10 भूकंप, आखिर जमीन के अंदर क्या गतिविधि चल रही है?
रणवीर अल्लाहबादिया के बयान पर मचा है हंगामा
सुप्रीम कोर्ट 21 फरवरी को दायर याचिका पर सुनवाई कर सकती है। अदालत की कंप्यूटर-जनित सूची के अनुसार, याचिका में उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर के खिलाफ न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की गई है। अपनी याचिका में, अल्लाहबादिया ने गुवाहाटी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के डर से अग्रिम जमानत की भी मांग की है। इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर की टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया और पूरे देश में आक्रोश फैल गया और निर्माताओं के साथ-साथ उनके और शो के अन्य लोगों के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गईं।
Also Read: ठाणे में मृत व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts