टीम इंडिया ने तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 119 रन से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। भारतीय टीम 39 साल से वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज खेल रही है और उसे पहली बार कैरेबियाई टीम को उसके घर में क्लीन स्वीप करने में सफलता मिली है।तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 36 ओवर में 3 विकेट खोकर 225 रन बनाए थे। शुभमन गिल 98 रन बनाकर नाबाद थे। कप्तान शिखर धवन ने 58 और श्रेयस अय्यर ने 44 रन बनाए। तभी तेज बारिश शुरू हो गई और भारतीय पारी को वहीं समाप्त कर दिया गया।
वेस्टइंडीज को डकवर्थ लेविस नियम के तहत 35 ओवर में 257 रन का टारगेट मिला। लेकिन कैरेबियाई टीम 26 ओवर में 137 रन के स्कोर पर सिमट गई। ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने 42-42 रन बनाए। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और शार्दूल ठाकुर को 2-2 विकेट मिले। अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता मिली।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead