ऋतिक रोशन के बेटे रेहान रोशन ने 19 साल की उम्र में अपने पापा को कड़ी टक्कर दी है। हाल ही में उनकी मां सुजैन खान ने रेहान के 19वें जन्मदिन के मौके पर कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ऋतिक रोशन, जो बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स और हैंडसम सितारों में शामिल हैं, उनके फैंस उन्हें ग्रीक गॉड भी कहते हैं। लेकिन उनके बेटे रेहान भी किसी मायने में पीछे नहीं हैं। ये तस्वीरें खुद बयां करती हैं कि रेहान अपने पापा से किसी भी मामले में कम नहीं हैं।
Also read : भारत ने विकसित की पहली स्वदेशी MRI मशीन
इसमें वह पूर्व पति ऋतिक रोशन की एक प्यारी फैमिली फोटो के अलावा रेहान की कुछ बचपन की तस्वीरें भी हैं, जिसे सोशल मीडिया पर फैंस की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है. सुजैन और ऋतिक भले ही अलग हो गए हों, लेकिन वे पेरेंटिंग के गोल्स सेट करते हुए नजर आते हैं. हाल ही में सुजैन खान ने बेटे रिहान के 19वें जन्मदिन पर फैंस को सुपरस्टार डैड और खुद की एक प्यारी फैमिली फोटो दिखाई. सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे रेहान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं. फोटो सीरीज में रेहान के कई फैमिली इवेंट्स के दौरान के कैंडिड पलों की झलक दिखाई गई है. एक तस्वीर में सुजैन और ऋतिक अपने बेटे रिहान के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं.सुजैन खान का दिल छू लेने वाला नोट: ‘मेरे रेस्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं
Also read : पप्पू यादव को ओम बिरला ने दी फटकार, सदन की मर्यादा की याद दिलाई
सुजैन खान का दिल छू लेने वाला नोट: ‘मेरे रेस्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं
इसके साथ ही, गर्वित मां ने अपने बिना शर्त प्यार और तारीफ करते हुए एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा. उसे अपना “रेस्टार” कहते हुए सुजैन ने लिखा, “मेरे रेस्टार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं… जिस पल तुम मेरी जिंदगी में आए, तुमने मुझे मेरा सबसे मजबूत सेल्फ बनने की शक्ति दी.. तुम मेरी दुनिया हो… तुम्हारी आत्मा, तुम्हारा दिल, तुम्हारा दिमाग… सबसे लचीली और मजबूत आत्मा हो और तुम जो कुछ भी करते हो, उसके प्रति तुम्हारी जर्नी तुम्हारे आस-पास की हर चीज और हर किसी को रोशन कर देगी. यही तुम्हारी सुपरपॉवर है. मैं तुमसे प्यार करती हूं मेरे बेटेशाइन… तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो.. मेरा सत्य का दर्पण और मुझे तुम्हारी मां होने पर बहुत गर्व है… मैं तुमसे शब्दों और अभिव्यक्ति से परे प्यार करती हू.”
Also read : साउथ कोरिया कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा बेबी ‘सप्लायर’
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान, जिन्होंने 2000 में शादी की थी उन्होंने 2014 में अलग होने का फैसला किया. तलाक के बावजूद, दोनों की दोस्ती बरकरार है और वह अपने बेटों, रेहान और ऋदान की प्यार और समझ के साथ को पेरेंटिंग कर रहे हैं. वहीं ऋतिक जहां संगीतकार सबा आजाद के साथ रिश्ते में हैं. तो वहीं सुजैन एक्टर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं. रेहान और ऋदान की बात करें तो वह अभी पढ़ाई कर रहे हैं और फिल्मी दुनिया से दूर हैं. लेकिन अगर वह बॉलीवुड में कदम रखेंगे तो यह फैंस के लिए काफी एक्साइटमेंट पैदा करेगा.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation