अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’, जो ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है, ने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में शानदार एंट्री की। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल ने अपनी-अपनी भूमिकाओं को दोहराया है। फिल्म की कहानी, निर्देशन और दमदार एक्टिंग को दर्शकों से भरपूर सराहना मिल रही है।
Also Read: राघव चड्ढा ने संसद में उठाई भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग
पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से यह साफ हो गया है कि ‘पुष्पा’ का क्रेज अभी भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। टिकट विंडो पर इसकी बंपर ओपनिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह फिल्म “फायर” क्यों है। खास बात यह है कि ‘पुष्पा 2’ ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन एस.एस. राजामौली की ऑस्कर विजेता फिल्म ‘आरआरआर’ के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
Also Read: महाराष्ट्र में नई सरकार का आगाज, फडणवीस आज लेंगे शपथ
ऐतिहासिक ओपनिंग के साथ साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर
इस ऐतिहासिक ओपनिंग के साथ ‘पुष्पा 2’ ने न केवल बड़े पर्दे पर धमाल मचाया है, बल्कि यह साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म की शानदार एडवांस बुकिंग और दर्शकों की भारी भीड़ ने यह संकेत दिया था कि ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी।
Also Read: दिल्ली चुनाव : आप कानून व्यवस्था को मुद्दा बना सकती है
अल्लू अर्जुन की शानदार परफॉर्मेंस, सुकुमार का दमदार निर्देशन और मनोरंजक कहानी ने इस फिल्म को दर्शकों के बीच खास बना दिया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म आने वाले दिनों में भी इसी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। ‘पुष्पा: द रूल’ ने अपने ओपनिंग डे पर खुद को ब्लॉकबस्टर साबित कर दिया है।
Also Read: दिल्ली हाईकोर्ट से कुलदीप सेंगर को मिली दो हफ्ते की अंतरिम जमानत

More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead