न्यूयॉर्क में आयोजित इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 में दुनिया भर के कलाकारों को 14 विभिन्न श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया. इस बार, ओटीटी प्लेटफॉर्म की दो सीरीज ने इस प्रतिष्ठान्वित पुरस्कार के लिए अपनी मुकाबला बढ़ाई हैं, जहां हॉलीवुड और बॉलीवुड से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म के सितारे भी शिरकत कर रहे हैं. इस मौके पर, कॉमेडियन वीर दास ने अपनी ओटीटी फिल्म ‘वीर दास: लैंडिंग’ के लिए बेस्ट कॉमेडी पुरस्कार से सम्मानित होने का गर्व महसूस किया है.
Also Read: विराट कोहली ने फाइनल में तोड़ दिया कुमार संगकारा का रिकॉर्ड
वीर दास को मिला एमी अवॉर्ड्स
एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन्स की घोषणा 26 सितंबर को की गई थी. अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन्स की अनाउंसमेंट हुई. वीर दास को कॉमेडी सीरीज की कैटेगरी में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड से नवाजा गया है. इसी कैटेगरी में हैट ट्रिक प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी ‘डेरी गर्ल्स सीजन 3’ को भी अवॉर्ड दिया गया.
Also Read: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार का लगा ऐसा सदमा, 2 लोगों ने कर ली आत्महत्या
‘लैंडिंग’ शो के लिए जीता अवॉर्ड
वीर के शो ‘लैंडिंग’ की बात करें तो उन्होंने इसका निर्देशन भी खुद ही किया है. इस शो में उन्होंने कॉमेडी के जरिए नागरिक होने के मायने बताए हैं। उनके इस शो को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है. ‘लैंडिंग’ एक ऐसा शो है, जो दुनियाभर में हर देश के हर नागरिक पर लागू होता है. 2022 ‘एडिनबर्ग फ्रिंज फेस्टिवल’ में यह समीक्षकों से काफी सराहना हासिल कर चुका है. अब एमी पुरस्कार भी इसने अपने नाम कर लिया है.
Also Read: Benefits of Journaling One Sentence Every Day
एकता को भी मिला अवॉर्ड
मशहूर बिजनेस वुमन एकता कपूर ने एमी अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है, वह पहली इंडियन वुमन हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया हैय 51वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में उन्हें आर्ट्स और एंटरटेनमेंट की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह अवॉर्ड दिया गया. एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इस अवॉर्ड को जीतने की खुशी जाहिर की है. एकता ने अवॉर्ड की क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ”मैं एमी अवॉर्ड को घर ले आ रही हूं, ये इंडिया के लिए.
Also Read: ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता विश्व कप
एमी अवॉर्ड्स 2023: ये हैं बाकि विजेताओं की लिस्ट
बेस्ट एक्टर- मार्टिन फ्रीमैन (रिस्पांडर)
बेस्ट एक्ट्रेस- करला रोउज (ला काइडा डाइव)
टीवी/मिनी सीरिज- ला काइडा (डाइव) (Dive -La caída)
इंटरनेशनल एमी फॉर किड्स कैटेगरी
लाइव एक्शन- हार्टब्रेक हाई
फैक्चुअल और एंटरटेनमेंट- बिल्ट टू सर्वाइव
एनिमेशन- स्मड्स एंड द स्मूज
इंटरनेशनल अवॉर्ड ड्रामा सीरीज- द एम्प्रेस
इंटरनेशनल अवॉर्ड डॉक्यूमेंट्री- मारीयूपोल
Also Read: Exceptional Whisky Fetches Rs 22 Crore in Auction, Ranked Among World’s Most Valuable


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation