अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म देखने को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह नजर आ रहा है। रिलीज के एक दिन पहले ही फिल्म एडवांस बुकिंग से लगभग 4.5 करोड़ रुपये कमा चुकी थी। माना जा रहा है कि फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्श किया है। Drishyam 2 का पहले दिन का कलेक्शन लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने बताया है कि दृश्यम 2 का ओपनिंग डे कलेक्शन 12 करोड़ रुपये तक जा सकता है।
‘दृश्यम 2’ ने की ताबड़तोड़ कमाई
‘दृश्यम 2’ ने पहले ही दिन साबित कर दिया की 7 साल बाद भी लोगों के दिलों में विजय सालगांवकर के लिए दीवानगी कम नहीं हुई है। इस बार फिल्म में अक्षय खन्ना ने ही लीड रोल प्ले किया और अपने अभिनय से दर्शकों को इम्प्रेस करने में कामयाब रहे। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित सस्पेंस-क्राइम ड्रामा एक बार फिर लोगों को लुभाने में सफल रहा। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जो कि अजय देवगन के लिए राहत भरी खबर है।
मशहूर फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने दृश्यम 2 को 4 स्टार रेटिंग दी है। शुक्रवार सुबह 9 बजे तक फिल्म के 1.28 लाख टिकट बिक चुके थे। इसी बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म ने पहले दिन बंपर कमाई की होगी। आंकड़े सही साबित हुए और ऐसे ही आगे बढ़ते रहे, तो दृश्यम 2 साल 2022 की बड़ी हिट होने वाली है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal
शाहरुख ने 61वें जन्मदिन पर ताज होटल में देर रात तक की पार्टी, आर्यन-सुहाना संग जश्न, फैंस को दिया फ्लाइंग किस