अपराध जांच शो सीआईडी में फ्रेड्रिक्स की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय अभिनेता दिनेश फडनीस का मंगलवार (5 दिसंबर) को निधन हो गया. लीवर खराब होने के बाद अभिनेता आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे. पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. सीआईडी पर फ्रेडरिक्स का किरदार निभाकर दिनेश एक घरेलू नाम बन गए और लगभग 20 वर्षों तक इस शो का हिस्सा रहे. सीआईडी, जिसका नेतृत्व अभिनेता शिवाजी साटम ने एसीपी प्रद्युम्न के रूप में किया था, 1998 में प्रसारित हुआ और यह भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाले टेलीविजन शो में से एक था.
Also Read: Gutsy winds, flooding force Chennai Airport to shut operations
जिंदगी की जंग हारे दिनेश फडनीस
दिनेश फडनिस बीते कुछ दिनों से ICU में जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रहे थे. लेकिन आज उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली. दिनेश की मौत को उनके करीबी दोस्त और CID शो में को-स्टार रहे दयानंद शेट्टी ने कंफर्म किया है. दयानंद शेट्टी, दिनेश के काफी करीब थे. एक्टर के जाने से उन्हें भी काफी दुख पहुंचा है.
Also Read: CID Actor Dinesh Phadnis Passes Away at 57 Due to Multiple Organ Failure
CID में मिली पहचान
दिनेश फडनिस की बात करें तो उन्हें पॉपुलर टीवी शो CID से बड़ी पहचान मिली थी. इस शो में वो इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स के रोल में दिखे थे. उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. लेकिन CID के बाद दिनेश स्क्रीन से अचानक गायब हो गए थे. उनको लेकर ऐसी खबरें थीं कि एक्टिंग छोड़कर वो मराठी फिल्मों के लिए स्क्रिप्टस लिखने लगे थे. दिनेश के चाहनेवाले उन्हें फिर से स्क्रीन पर कमाल दिखाते देखना चाहते थे. लेकिन अफसोस इससे पहले ही दिनेश ने दुनिया को अलविदा कह दिया है.
57 साल की कम उम्र में दिनेश के यूं चले जाने से उनके फैंस का दिल टूट गया है. एक्टर का परिवार और करीबी दोस्त भी उनके जाने से काफी दुखी हैं. हर कोई दिनेश को नाम आंखों से याद कर रहा है और एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहा है.
Also Read: ISRO Brings Back Chandrayaan-3 Propulsion Module From Lunar Orbit To Earth Orbit


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead