विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ अब मध्य प्रदेश के बाद गोवा में भी टैक्स फ्री हो गई है. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार शाम को छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के अवसर पर एक्स पर पोस्ट करके इस बात की घोषणा की. इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अपने राज्य में कर मुक्त किया था.
Also Read : तेलंगाना: केसीआर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले व्यक्ति की हत्या
फडणवीस ने ‘छावा’ की तारीफ की, फिल्म की व्यापक पहुंच का किया समर्थन
इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी फिल्म छावा को टैक्स-फ्री करने की अपील का स्वागत किया था. उन्होंने फिल्म की ऐतिहासिक प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनता से फिल्म के बारे में अच्छे फीडबैक सुने हैं. सीएम फडणवीस ने कहा, “मैं खुश हूं कि छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बहुत ही अच्छी फिल्म बनाई गई है. हालांकि, मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है, लेकिन मुझे जो प्रतिक्रिया मिली है, वह बताती है कि इस फिल्म में इतिहास को विकृत नहीं किया गया है.” इसके साथ ही फडणवीस ने यह भी जानकारी दी कि महाराष्ट्र ने 2017 में पहले ही एंटरटेनमेंट टैक्स हटा दिया था और अब वे यह देखेंगे कि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कैसे पहुंचाया जा सकता है.
Also Read : दिल्ली की सीएम पद के लिए प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता का नाम लिया।
बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 200 करोड़ क्लब में जल्द होगी शामिल
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने रिलीज के तीसरे दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया था. अब यह जल्द ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी. फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 197.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है. विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की मुख्य भूमिका में हैं.
Also Read : छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती: राहुल गांधी के बयान पर क्यों भड़के एकनाथ शिंदे?


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal