आमिर खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ का एक BTS वीडियो शेयर किया है। वीडियो में फिल्म की शूटिंग की झलक दिखाई दे रही हैं। आमिर ने वीडियो में दिखाया है कि फिल्म शूट करते वक्त टीम को किन-किन परेशानियों से गुजरना पड़ा। वीडियो में आमिर अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। कभी ट्रेन में बैठे हुए तो कभी दुश्मन से लड़ाई लड़ते हुए।
इस वीडियो में आमिर के अलावा करीना कपूर और टीम मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं। फैंस के बीच इस वीडियो को देखने के बाद एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


More Stories
नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP ने दर्ज की बड़ी जीत अन्य पार्टियां काफी पीछे
IND vs NZ T20 World Cup Final: What Kind of Pitch Will Ahmedabad Offer
AIIMS जोधपुर से पढ़ाई, UPSC में टॉप कर बने मिसाल अनुज अग्निहोत्री