बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों टॉम क्रूज का जलवा छाया हुआ है. मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की आठवीं फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी पसंद बनी हुई है और कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बना रही है. वहीं, हॉलीवुड की दूसरी फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी गति से कमाई कर रही है. इन दोनों फिल्मों के बीच अजय देवगन की ‘रेड 2’ भी धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. आइए जानते हैं रविवार को इन फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा.
Also Read : हैदराबाद: बम धमाके की साजिश नाकाम, ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार
टॉम क्रूज की नई फिल्म ने दो दिनों में 35 करोड़ से अधिक कमाए
टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल’ सीरीज की भारत में काफी लोकप्रियता है. यही कारण है कि जब सीरीज की अंतिम फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ भारत में रिलीज हुई, तो दर्शक फिल्म को देखने के टूट पड़े. फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है. अब ‘मिशन इंपॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ ने संडे को छुट्टी के दिन शानदार कमाई करते हुए 17.69 करोड़ का कारोबार किया. इससे पहले शनिवार को अपने पहले दिन फिल्म ने 17.50 करोड़ की कमाई की थी. जिसके साथ ही दो दिनों में ही फिल्म की कुल कमाई 35.19 करोड़ रुपए पहुंच गई.
‘मिशन इंपॉसिबल’ ने ओपनहाइमर का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मिशन इंपॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ को लेकर भारत में रिलीज से पहले ही काफी उत्साह था. इसीलिए फिल्म को अमेरिका से भी पहले भारत में रिलीज किया गया. टॉम क्रूज और मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की लोकप्रियता का ही नतीजा है कि इस फिल्म ने पहले ही दिन ‘ओपनहाइमर’ जैसी ऐतिहासिक फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. साथ ही भारत में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में इसने जगह बना ली है. एआई के बढ़ते प्रकोप की कहानी दिखाती फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है.


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश