गोवा में चल रहे 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल समारोह में वैसे तो हर रोज कई फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाती है।समारोह में तीसरे तीन भारतीय सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग की गई थी, जहां फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अनुपम खेर सहित फिल्म के अन्य सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
अनुपम खेर ने प्रतिष्ठित समारोह में कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, आईएफएफआई के 53वें संस्करण में द कश्मीर फाइल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है।
मार्च में रिलीज हुई थी फिल्म
विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जहां फिल्म में धीमी शुरुआत करते हुए बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।
फिल्म ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
विवेक अग्निहोत्री के लिए उनकी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म द कश्मीर फाइल्स हाल के दौर में एक बड़ी उपलब्धि है, जहां लगभग हर दूसरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम साबित हो रही है।
अनुपम खेर की आने वाली फिल्में
वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वो जल्द ही विद्युत जामवाल के निर्देशन में बन रही फिल्म आईबी 71 में भी नजर आने वाले हैं।इस एक्शन ड्रामा फिल्म की कहानी साल, 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देंगी।
उन्हें आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ऊंचाई में देखा गया है, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी के साथ मुख्य किरदार निभाया है।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed