अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। आज, 22 जनवरी, कुछ ही घंटों में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर का उद्घाटन होगा और प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रामजन्म भूमि पर मस्जिद के निर्माण से लेकर वापस राम लला के भव्य मंदिर बनने तक लगभग पांच सदियां लग गईं। चुनौतियों और लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार भक्तों को उनका राम मंदिर मिल रहा है। प्रभु श्रीराम बाल रूप में अयोध्या में विराजमान होने वाले हैं। इसी को लेकर पूरा देश राम मय हो गया है। सोशल मीडिया पर कुछ ट्रेंड हो रहा है तो वो सिर्फ राम का नाम। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा’, ‘राम’ या ‘अवध में राम’ ही छाया हुआ है। आइए जानते हैं 500 साल बाद राम मंदिर मिलने पर आम लोगों की क्या प्रतिक्रिया है।
Also Read: भगवान महाकाल ने श्रीराम के रूप में प्रत्यक्ष दर्शन दिए, भक्तों ने किया स्वागत
नंबर एक पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हैशटेग बना हुआ है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा कि वह एक ईसाई हैं फिर भी उनका मानना है कि हिंदू धर्म एकमात्र सच्चा धर्मनिरपेक्ष धर्म है जो अन्य धर्मों को आराम से सह-अस्तित्व में रहने देता है। उन्होंने कहा कि यह एक नए भारत की शुरुआत है। इसकी विरासत को फिर से शुरू करने की शुरुआत है।\
Also Read: अमेरिका में भी रामलला की धूम, फेमस टाइम्स स्क्वायर पर गूंज रहे ढोल


More Stories
Mumbai Police Discovers Rs 6.5 Crore Payroll Fraud Involving 10 Ghost Employees After System Change
HBO Has No New Show Replacing ‘House of the Dragon’ Season 3 Next Week
E20 पॉलिसी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल का PM आवास तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने रास्ते में रोका