टीम इंडिया ने राजकोट में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका को 82 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। भारत की जीत के हीरो इंदौर के रहने वाले तेज गेंदबाज आवेश खान रहे।आवेश ने मैच में 18 रन देकर 4 विकेट लिए। आवेश खान का तीसरा ओवर (साउथ अफ्रीका की पारी का 15वां ओवर) खासा इवेंटफुल रहा। इस ओवर में आवेश ने तीन विकेट लिए और अफ्रीकी खिलाड़ी मार्को येन्सन को अपने तीखे बाउंसर का स्वाद भी चखाया।
एक बाउंसर से 10 मिनट तक रुका मैच; पापा को डेडिकेट की कामयाबी| बाउंसर इतना घातक था कि मैच को 10 मिनट तक रोकना पड़ा। आवेश ने इस मैच की कामयाबी को अपने पिता को समर्पित किया। शुक्रवार को उनके पिता का बर्थ-डे था।


More Stories
नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP ने दर्ज की बड़ी जीत अन्य पार्टियां काफी पीछे
IND vs NZ T20 World Cup Final: What Kind of Pitch Will Ahmedabad Offer
AIIMS जोधपुर से पढ़ाई, UPSC में टॉप कर बने मिसाल अनुज अग्निहोत्री