देश के सबसे लोकप्रिय गायकों में शुमार अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फ़ैसला कर सभी को चौंका दिया है। मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन्होंने बताया कि अब वह फिल्मों के लिए गाने नहीं गाएंगे, हालांकि संगीत से उनका रिश्ता बना रहेगा और वह म्यूज़िक बनाते रहेंगे।
40 साल की उम्र में अरिजीत सिंह ने अचानक प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का एलान किया, क़रीबियों का कहना है कि अब वह फ़िल्ममेकिंग और दूसरे रचनात्मक सपनों पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं।
फिल्म निर्देशक अनुराग बसु के मुताबिक, अरिजीत में सिंगिंग के अलावा भी बहुत कुछ करने की चाह है। उन्होंने पहले भी फ़िल्ममेकिंग में रुचि दिखाई थी और बच्चों के लिए स्कूल खोलने जैसे सामाजिक कामों का सपना देखते रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अरिजीत सिंह इस समय अपनी पहली हिंदी फ़िल्म के निर्देशन पर काम कर रहे हैं, जो एक जंगल एडवेंचर फ़िल्म होगी।
Also Read: सारा अली खान–ओरी की दोस्ती में दरार, इंस्टाग्राम रील से भड़का सोशल मीडिया विवाद
मुंबई की चकाचौंध से दूर, अरिजीत पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में अपने परिवार के साथ रहते हैं, जहां उन्होंने अपना रिकॉर्डिंग स्टूडियो, म्यूज़िक कंपनी और प्रोडक्शन हाउस भी स्थापित किया है। फ़ेम गुरुकुल’ से शुरू हुआ अरिजीत का सफ़र ‘आशिकी 2’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘चन्ना मेरया’ और ‘केसरिया’ जैसे सुपरहिट गानों तक पहुंचा। अब प्लेबैक सिंगिंग छोड़कर वह अपने करियर की एक नई रचनात्मक पारी शुरू करने जा रहे हैं।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief