दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर हुआ विवाद अब शांत हो गया है. दिलजीत अब अपनी अन्य फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं. इसी बीच, इस मामले पर अब अभिनेता अनुपम खेर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि वह दिलजीत की तरह ऐसा कदम नहीं उठाते.
Also Read : BSE को बम धमाके की धमकी, ईमेल में लिखा – ‘3 बजे होगा विस्फोट’
दिलजीत विवाद पर बोले अनुपम खेर: “मैं ऐसा नहीं कर सकता, लेकिन उन्हें है अपने अधिकार का हक”
एनडीटीवी से बातचीत के दौरान अभिनेता अनुपम खेर ने दिलजीत दोसांझ के विवाद पर कहा कि दिलजीत को अपने अधिकार का प्रयोग करने की आजादी है. यह उनका मौलिक अधिकार है और उन्हें अपने अधिकार का प्रयोग करने की पूरी आजादी है. उन्हें यह आजादी मिलनी भी चाहिए. हां, मैं अपने नजरिये से यह कह सकता हूं कि शायद मैं वह नहीं करता जो उन्होंने किया. अनुपम ने आगे देश की तुलना अपने परिवार से और पाकिस्तान की तुलना अपने पड़ोसी से करते हुए कहा कि मैं कहूंगा, तुमने मेरे पिता को थप्पड़ मारा, लेकिन तुम बहुत अच्छा गाते हो, बहुत अच्छा तबला बजाते हो, इसलिए तुम मेरे घर आकर परफॉर्म करो. लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगा. मैं इतना महान नहीं हूं.
दिलजीत की फिल्म पर बयान के बाद चर्चा में आए अनुपम खेर, ‘तन्वी द ग्रेट’ में निभाएंगे अहम भूमिका
अनुपम खेर ने हाल ही में दिलजीत दोसांझ की फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री के शामिल होने को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “मैं इतना महान नहीं हूं कि अपने परिवार को पिटते हुए देख सकूं या कला के लिए अपनी बहन का सिंदूर मिटते हुए देख सकूं. जो ऐसा कर सकते हैं, उन्हें पूरी आज़ादी है.” उनकी यह टिप्पणी फिल्म इंडस्ट्री में देशभक्ति और कलाकारों की जिम्मेदारी को लेकर एक नई बहस को जन्म दे रही है. इस बीच अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर सुर्खियों में हैं. यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज़ होने जा रही है, और खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन अनुपम खेर ने खुद किया है. इसके साथ ही वह मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे.


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal