अमिताभ बच्चन फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक्स पर फॉलोअर्स बढ़ाने के तरीके पूछे, तो यूज़र्स ने उन्हें जबरदस्त आइडियाज़ सुझा दिए.
अमिताभ बच्चन का जलवा सिर्फ बड़े पर्दे तक सीमित नहीं है. उनकी आवाज, उनका अंदाज और उनकी सादगी दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रही है. सोशल मीडिया पर भी बिग बी का अलग ही रंग नजर आता है. वह अपने प्रशंसकों से हर दिन कुछ न कुछ साझा करते हैं, चाहे वह उनकी जिंदगी की छोटी-छोटी बातें हों या फिर उनके ब्लॉग के जरिए कोई खास संदेश.
अमिताभ बच्चन ने पूछा फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका, फैंस ने दिए मजेदार जवाब
हाल ही में अमिताभ ने एक्स पर अपने फॉलोअर्स को लेकर एक मजेदार सवाल पूछा। उन्होंने लिखा, “बड़ी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये 49 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा बढ़ ही नहीं रहा. कोई तरीका हो तो बताइए.”
इस पोस्ट के बाद फैंस ने मजेदार और दिलचस्प जवाबों की बौछार कर दी. किसी ने उन्हें सलाह दी कि वह एलन मस्क की कंपनी के बनाए चैटबॉट ग्रोक का इस्तेमाल करें. वहीं, कुछ प्रशंसकों ने हंसी-मजाक में कमाल के आइडिया दिए. एक यूजर ने लिखा, “सर, आप मुझे फॉलो कर लें और देखें अगला माइलस्टोन भी पूरा हो जाएगा.” दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, “रेखा जी के साथ एक सेल्फी डालकर देखिए” एक और फैन ने सुझाव दिया, “जया जी के साथ एक तस्वीर डालिए.” कुछ प्रशंसकों ने गंभीर सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि अमिताभ को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म करनी चाहिए या फिर जेन-जी यानी युवाओं से जुड़ने के लिए एक पॉडकास्ट शुरू करना चाहिए.
Also Read: अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध चीन का जवाब, अमेरिकी वस्तुओं पर 125% शुल्क
फिल्मों की बात करें तो अमिताभ आखिरी बार ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने शानदार कारोबार किया था. अब फैंस इस फिल्म की अगली कड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Also Read: चेन्नई-पंजाब मैच में सट्टेबाजी, IPL फिर हुआ शर्मसार! पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts