68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की शुक्रवार को घोषणा की गई। इसमें ‘तान्हाजी द अनसंग वॉरियर’ के लिए अजय देवगन को और ‘सोरारई पोटरु’ के लिए साउथ स्टार सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। ‘सोरारई पोटरु’ को पांच कैटेगरी में अवॉर्ड मिले। बेस्ट हिंदी फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर’ रही।
‘सोरारई पोटरु’ की एक्ट्रेस अपर्णा बालमुरली को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। ‘सोरारई पोटरु’ एक ऐसे इंसान की कहानी है, जो आम आदमी को आसमान में उड़ाने का सपना देखता है। वह अपने परिवार, दोस्तों और जुनून की वजह से दुनिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्री को अपने नाम कर लेता है।
तमिल फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। इतना ही नहीं, इसे हॉलीवुड के 78वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में भी जगह मिली थी। फिल्म की कहानी कैप्टन गोपीनाथ की बायोग्राफी पर बेस्ड है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead