भारत ने 2007 से अब तक दो वर्ल्ड जीते हैं। एक वनडे और एक टी-20 वर्ल्ड कप। दोनों में ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे युवराज सिंह। नंबर-4 पर विस्फोटक बल्लेबाजी युवी की खासियत थी। अगर टॉप आर्डर अच्छा परफॉर्म करता तो युवी नंबर-4 पर आकर टीम को और भी अधिक ऊंचाई पर ले जाते। अगर टॉप ऑर्डर फेल होता तो युवराज पारी संभालने का काम करते थे।2011 वर्ल्ड कप के बाद युवी को कैंसर डिटेक्ट हो गया। उन्होंने सफल इलाज के बाद भारतीय टीम में वापसी की लेकिन, पहले जैसा इम्पैक्ट नहीं छोड़ पाए। वनडे और टी-20 दोनों में उन्होंने 2017 में अपना आखिरी मैच खेला।
इन 18 खिलाड़ियों में खुद महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे सितारे भी शामिल हैं। इनके अलावा श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर जैसों को भी आजमाया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।अब यह इंतजार खत्म होता दिखता है। उम्मीद की उस किरण का नाम है सूर्यकुमार यादव। युवी के उलट सूर्या राइट हैंड बल्लेबाज हैं फिर भी उनमें चार ऐसी खासियतें हैं जो उन्हें परफेक्ट नंबर-4 और युवी का सच्चा उत्तराधिकारी बनाती हैं। चलिए इन खासियतों के बारे में जानते हैं।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation