सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ नया और मजेदार देखने को मिलता है. हाल ही में एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) लड़के की ब्रेकअप स्टोरी ने सबका ध्यान खींचा है. पोस्ट में बताया गया है कि ब्रेकअप के बाद इस CA ने जो किया, उसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी.
Also Read: दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट, 8 राज्यों में होगी झमाझम बारिश
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल पोस्ट ने मचाया हंगामा
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर (@sehahaj) नाम के अकाउंट से यह पोस्ट शेयर किया गया है. पोस्ट में लिखा है, “CA में C का मतलब चिंदी चोर होता है.” इसमें बताया गया है कि लड़की की रूममेट ने आदित्य नाम के एक CA को डेट किया था. आदित्य ने उनके रिश्ते के दौरान हुए सभी खर्चों की एक एक्सेल शीट बनाई और ब्रेकअप के बाद लड़की को भेज दी. इसमें उसने गिफ्ट्स पर 18% टैक्स के साथ खर्च का विवरण दिया था. मजेदार बात यह है कि आदित्य ने EMI का ऑप्शन भी रखा था, जिसमें 4% इंटरेस्ट था.
इस पोस्ट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा, “भाई ने 4% ब्याज के साथ EMI का ऑप्शन दिया, मैं नहीं कर सकता.” दूसरे यूजर ने लिखा, “भाई रिलेशनशिप को बिजनेस समझता है.” किसी और ने मजाक में कहा, “भाई आपको Gpay का ऑप्शन भी शामिल करना चाहिए था, इतना कैश लेकर कौन घूमता है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “भाई ने इंवेस्टमेंट पर रिटर्न के कॉन्सेप्ट को ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया.” इस तरह की प्रतिक्रियाओं से यह पोस्ट वायरल हो गया है और लोग इस पर खूब हंस रहे हैं.
Also Read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के दक्षिणी सिरे कन्याकुमारी का दौरा कर सकते हैं


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal