आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म सितारे ज़मीन पर 20 जून को रिलीज़ हो रही है और इसकी एडवांस बुकिंग ने पहले ही दिन अच्छा प्रदर्शन किया है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग से लगभग 3.6 करोड़ रुपये की कमाई की. सिर्फ ओपनिंग डे की बुकिंग से 99.74 लाख रुपये जुटाए गए, जिसमें 6,128 शो के लिए 38,770 से ज्यादा टिकटें बिकीं. हिंदी संस्करण ने 90.64 लाख रुपये के साथ सबसे अधिक कमाई की, जबकि तेलुगु वर्जन ने 7.87 लाख और तमिल वर्जन ने 1.22 लाख रुपये का योगदान दिया.
दिल्ली में सबसे ज्यादा बुकिंग, ‘सितारे ज़मीन पर’ ने एडवांस में कमाए 3.61 करोड़ रुपये
प्रेरणा और भावनाओं का मिश्रण करने वाली इस फिल्म से ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर करीब 3.61 करोड़ रुपये की कमाई होने का अनुमान है. क्षेत्रीय स्तर पर दिल्ली शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में उभरा है, जिसने 24.09 लाख रुपये का एडवांस बुकिग कलेक्शन किया है. महाराष्ट्र 15.73 लाख रुपये के साथ दूसरे और तेलंगाना 12.47 लाख रुपये के साथ शीर्ष तीन में शामिल है. डारेक्टर आर.एस. प्रसन्ना की इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है. सितारे जमीन पर में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिकाओं में हैं.
CBFC से मंजूरी मिलने के बाद ‘सितारे ज़मीन पर’ तैयार है दमदार शुरुआत के लिए
मजबूत विषय और बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती बढ़त के साथ, सितारे जमीन पर एक ठोस शुरुआत के लिए तैयार है. मंगलवार को फिल्म को CBFC से अपना प्रमाणन प्राप्त हुआ। यह घोषणा उन रिपोर्टों के बाद की गई है जिनमें दावा किया गया था कि प्रमाणन मुद्दों पर फिल्म की रिलीज रोक दी जाएगी. अपुष्ट रिपोर्टों ने यह भी दावा किया कि फिल्म में कुछ कटौती करने पर खान की आपत्तियां देरी का एक संभावित कारण थीं. फिल्म साल 2008 में आई फिल्म ‘तारे जमीं पर’ की थीम पर बनी है जिसमें ऑटिज्म से जूझ रहे बच्चों की जिंदगी की कहानी है.
Also Read : रूस-यूक्रेन व ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच Global Air Traffic का हाल, देखें मौजूदा तस्वीर


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा