भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे बर्मिंघम में खेला जाएगा। टॉस 6:30 बजे होगा। आज होने वाले मुकाबले में विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम में वापसी कर सकते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि इन खिलाड़ियों की जगह कैसे प्लेइंग इलेवन में बनेगी।
सबसे बड़ा सवाल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगर इस सीरीज में विराट अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो टी-20 टीम से उन्हें बाहर किया जा सकता है। ऐसे में उनके लिए ये मुकाबला काफी अहम होने वाला है। हालांकि, यह देखना होगा कि उन्हें पहले मैच में खेलने वाले किस बल्लेबाज की जगह प्लेइंग-11 में लाया जाता है।वहीं, टीम के कप्तान रोहित शर्मा अगर ये मैच जीत जाते हैं तो लगातार 14 टी-20 मुकाबला जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन जाएंगे।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder