इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार जीत के बाद अब टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने उतरेगी। पहला मुकाबला आज पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज को हाल ही में अपने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ हार मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत की युवा टीम का पलड़ा वेस्टइंडीज पर भारी पड़ने वाला है।
दोनों टीमों के बीच अब तक 136 मुकाबले खेले गए हैं। भारत को 67 मैचों में जीत और 63 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 2 मैच टाई रहा है। 4 मैच में कोई रिजल्ट नहीं निकला है।वेस्टइंडीज ने भारत को आखिरी बार अपने घर में साल 2006 के वनडे सीरीज में हराया था। इसके बाद भारत ने चार बार वेस्टइंडीज का दौरा किया है और हर बार जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच कुल नौ वनडे सीरीज खेली गई है, जिसमें से पांच में ब्लू आर्मी को जीत मिली है।


More Stories
A.R. Rahman Recalls Fan Who Predicted His Ramayana Collaboration 12 Years Ago
दिलजीत दोसांझ के शो के लिए दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होना था शो
टाइगर श्रॉफ केस: वारदात से पहले शूटरों ने की थी फायरिंग की प्रैक्टिस, हुआ था मिसफायर।