ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि 300 करोड़ के मेगा बजट में बनी इस फिल्म ने तीसरे दिन (रविवार) 16.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इससे पहले फिल्म ने ओपनिंग डे (शुक्रवार) पर 10.70 करोड़ और दूसरे दिन (शनिवार) 12.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
इसके साथ ही ‘सम्राट पृथ्वीराज’ साल 2022 में फर्स्ट वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाने वाली 6वीं फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में KGF-2 फर्स्ट वीकेंड में 193.99 करोड़ रुपए की कमाई के साथ पहले नंबर पर है। वहीं डॉक्टर स्ट्रेंज (79.5 करोड़) दूसरे, RRR (75.57 करोड़) तीसरे, भूल भुलैया-2 (55.96 करोड़) चौथे, गंगुबाई काठियावाड़ी (39.12 करोड़) पांचवे और बच्चन पांडे (36.17 करोड़) सातवें स्थान पर है।


More Stories
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal
शाहरुख ने 61वें जन्मदिन पर ताज होटल में देर रात तक की पार्टी, आर्यन-सुहाना संग जश्न, फैंस को दिया फ्लाइंग किस
Tamil Nadu CM Disburses ₹15.68 Crore Film Subsidy to 224 Producers on Diwali