बॉलीवुड सिंगर-म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने पूर्व BJP प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मुहम्मद पर कमेंट को लेकर जारी विवाद के बीच गुरुवार को भारत के मुसलमानों और सभी भारतीयों से माफी मांगी। विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भारतीय मुसलमानों के प्रति प्यार और एकता का संदेश भी दिया है। सिंगर ने सभी हिंदुओं की ओर से शेयर किए इस संदेश में कहा है कि मुसलमानों की पहचान भारत या किसी अन्य धर्म के लिए बिल्कुल भी खतरा नहीं है।
विशाल ददलानी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “मैं बहुसंख्यक भारतीय हिंदुओं की ओर से भारतीय मुसलमानों से यह कहना चाहता हूं। आपको देखा और सुना जाता है, प्यार किया जाता है और आप कीमती हैं। आपका दर्द हमारा दर्द है। आपकी देशभक्ति पर कोई सवाल नहीं है, आपकी पहचान भारत या किसी और के धर्म के लिए खतरा नहीं है। हम एक राष्ट्र, एक परिवार हैं।”


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder