टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टी-20 मुकाबला 48 रन से जीत गई है। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर ये भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार 7वीं हार के बाद जीत है।विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 179 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली। जवाब में पूरी साउथ अफ्रीका टीम 19.1 ओवर में 131 रन पर पवेलियन लौट गई। हर्षल पटेल ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, चहल के खाते में तीन विकेट आए।
टीम इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत का फ्लॉप शो तीसरे टी-20 में भी जारी रहा। उनके बल्ले से 8 गेंद में सिर्फ 6 रन निकले। पिछले मैच में भी पंत का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पाया था और वो सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं, पहले मैच में पंत के बल्ले से 29 रन निकले थे। आखिरी ओवरों में हार्दिक पंड्या का बल्ला भी खूब बोला उन्होंने 21 गेंद में 31 रन की पारी खेली।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation