पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपनी बैटिंग स्किल से सभी को प्रभावित किया है। उन्हें ‘पाक का विराट कोहली‘ कहा जाता है, लेकिन 27 साल के पाक बल्लेबाज ने वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले कप्तानों की सूची में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है।बुधवार रात वेस्ट इंडीज के खिलाफ दाएं हाथ के इस बल्लेबाज बाबर आजम (103) ने अपना 17वां शतक जमाया। उनकी इस पारी की सहायता से पाकिस्तान ने वेस्ट इंडीज पर 5 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की है। इस जीत से पाक ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर शाय होप के शतक के दम पर 305 रन बनाए थे, इस स्कोर को पाकिस्तान ने 4 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।


More Stories
क्या AI से जैविक हथियार बनने का खतरा बढ़ गया है? एंथ्रोपिक ने बताया कि इसके खतरनाक इस्तेमाल को कैसे रोका जा सकता है
Delhi’s Chandni Chowk Seals 54 Jewellery Shops Over Unauthorised Basement Use
Ahead of the 2026 BRICS Summit, PM Modi highlighted the need for impactful dialogues centered on global well-being.