सीरीज में वापसी के बाद अब बराबरी का मौका:भुवी बन सकते हैं साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर-1 गेंदबाज, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11|साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद टीम इंडिया ने विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में जोरदार वापसी करते हुए 48 रन से जीत हासिल की। अब इसी लय को बरकरार रखते हुए राजकोट में होने वाले चौथे मैच को जीत कर ऋषभ पंत की सेना सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी। मैच शाम 7ः00 बजे शुरू होगा।
चलिए जान लेते हैं कि इस ग्राउंड पर भारत का रिकॉर्ड कैसा है और दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 क्या हो सकती है। साथ ही हम यह भी जानेंगे कि भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और ओपनर ईशान किशन इस मैच के दौरान कौन से बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।इस सीरीज में एक खास ट्रेंड देखने को मिला है। अब तक हुए तीन मैचों में 11वें से 16वें ओवर तक भारत की बैटिंग और बॉलिंग दोनों साउथ अफ्रीका की तुलना में कमजोर साबित हुई है। भारत ने इन ओवरों में 7.72 के रन रेट से बैटिंग की है। वहीं, साउथ अफ्रीका ने 11 के रन रेट से बैटिंग की। इन ओवर्स में साउथ अफ्रीका ने सिर्फ तीन विकेट गंवाए, जबकि भारत ने 6 विकेट गंवाए हैं।


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
A.R. Rahman Recalls Fan Who Predicted His Ramayana Collaboration 12 Years Ago
दिलजीत दोसांझ के शो के लिए दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होना था शो