सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो कार तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि आपने इससे पहले ऐसा नजारा शायद ही देखा होगा। वीडियो देखने के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां हर दिन कुछ न कुछ अनोखा और चौंकाने वाला कंटेंट सामने आता रहता है। जो लोग नियमित रूप से ऑनलाइन एक्टिव रहते हैं, वे ऐसे कई वीडियो देखते हैं जो उन्हें हैरान कर देते हैं। यही वजह है कि यहां हर तरह का कंटेंट तेजी से वायरल हो जाता है।
कभी जुगाड़ के वीडियो, कभी खतरनाक स्टंट, तो कभी मजेदार ड्रामा और झगड़े—सोशल मीडिया पर सब कुछ देखने को मिलता है। बच्चों के डांस से लेकर दिल छू लेने वाली हरकतों तक, हर तरह के वीडियो लोगों का ध्यान खींचते हैं। इसी कड़ी में एक और वीडियो इस समय चर्चा में बना हुआ है।
Also Read: Trump stands firm, yet every Iran move is a gamble
गलत लेन में कार, साइकिल सवार डटा रहा; वीडियो वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो में ज्यादा कुछ खास नहीं दिखता, लेकिन जो दिखता है वही इसे खास बना देता है। वीडियो में एक साइकिल सवार और एक कार चालक आमने-सामने खड़े नजर आते हैं। दोनों के बीच रास्ता देने को लेकर टकराव की स्थिति बन जाती है।
दरअसल, कार चालक गलत लेन से गाड़ी निकालने की कोशिश करता है, जबकि साइकिल सवार अपनी सही लेन में खड़ा रहता है। साइकिल वाला हटने से साफ इनकार कर देता है और अपनी जगह पर डटा रहता है। यही जिद और स्थिति वीडियो को वायरल बना देती है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर cutest.humour नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के ऊपर लिखा गया है, “नियम सभी के लिए बराबर होते हैं।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख 41 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर कार वाले ने टक्कर मार दी तो सारी बहादुरी खत्म हो जाएगी। वहीं दूसरे यूजर ने साइकिल सवार की तारीफ की। कुछ लोगों ने इसे ईगो बताया, तो कुछ ने कहा कि भले पैसा कम हो, लेकिन हिम्मत कम नहीं है।
Also Read: Yogurt delivery women societies support Japan’s aging population


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead