IPL 15 में 157 kmph की गति से बॉलिंग करने वाले उमरान मलिक का चयन टीम इंडिया के लिए हो गया है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में जम्मू एक्सप्रेस उमरान टीम इंडिया के लिए डेब्यू भी कर सकते हैं।
सीरीज शुरू होने से पहले ही साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा है कि हमने अपने देश में उमरान जैसे कई तेज गेंदबाजों का सामना किया है। हमारे लिए उमरान कोई खतरा नहीं हैं। दैनिक भास्कर ने इस मुद्दे पर और उमरान के अब तक के उनके सफर को लेकर खास बातचीत की है।
आप इतनी तेज रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, उसके लिए क्या डाइट लेते हैं?
कुछ नहीं बस घर की दाल-रोटी खाता हूं और कुछ एक्स्ट्रा डाइट नहीं लेता। मैं रेगुलर प्रैक्टिस करता हूं। रोज 10 से 15 ओवर गेंदबाजी करता हूं। मुझे बल्लेबाजों को आउट करने में बहुत मजा आता है।
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा है कि उमरान जैसे कई तेज गेंदबाजों का सामना हमने किया है। हमारे लिए वह कोई खतरा नहीं हैं। इस पर आपका क्या कहना है? मैं उनके कप्तान को लेकर कुछ नहीं बोलने वाला, जो होगा मैच में देख लेंगे। मुझे अगर खेलने का मौका मिलता है तो मैं 150 और उससे ज्यादा की स्पीड में गेंद फेकूंगा और अपनी टीम को जीत दिलाऊंगा।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation