सपा के पीलीभीत सीट से उम्मीदवार भगवंत शरण गंगवार ने वरुण गांधी के लिए एक खुला ऑफर देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अगर वरुण गांधी चुनाव लड़ने का निर्णय करते हैं, तो वह खुद अपनी उम्मीदवारी को वापस ले लेंगे.
वरुण गांधी का निर्णय किस पार्टी से और कहां से चुनाव लड़ने का होगा, इस विषय में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. सपा ने वरुण गांधी को ऑफर दिया है कि वह सपा में शामिल हों और उन्हें पीलीभीत सीट छोड़ने के लिए तैयार है. भगवत शरण गंगवार को पीलीभीत सीट से सपा के प्रत्याशी के रूप में घोषित किया गया है. जब गंगवार से यह सवाल पूछा गया कि अगर वरुण गांधी को बीजेपी से टिकट नहीं मिला और वह सपा से टिकट मांगने लगे तो उनका जवाब था कि वे खुशी-खुशी अपनी सीट छोड़ देंगे.
भगवंत शरण गंगवार ने बरेली में कहा कि अगर वरुण गांधी चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो मैं अपनी उम्मीदवारी छोड़ दूंगा. यह बयान सपा नेता के तरफ से ऐसे समय पर आया है जब बीजेपी से वरुण गांधी का टिकट कटने की अटकलें लगाई जा रही हैं. सियासी विशेषज्ञों के मुताबिक, बीजेपी इस बार वरुण गांधी को टिकट नहीं देगी. इस संदर्भ में, सपा वरुण गांधी को अपने टिकट पर चुनाव लड़ाना चाहती है.
वरुण गांधी को लेकर विभिन्न चर्चाएं
पीलीभीत पर बीजेपी ने अभी तक किसी उम्मीदवार का नाम नहीं घोषित किया है, लेकिन वरुण गांधी को लेकर विभिन्न चर्चाएं हैं. उन्हें लेकर यह भी चर्चा है कि वह अमेठी से कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है. फिर भी, अमेठी में इस बारे में चर्चा बहुत है. दूसरी चर्चा है कि अगर बीजेपी से उनका टिकट कट जाता है, तो वे समाजवादी पार्टी के साथ जा सकते हैं और पीलीभीत से चुनाव लड़ सकते हैं. तीसरी चर्चा है कि बीजेपी उन्हें फिर से टिकट दे देगी.
Also Read: भारतीय रेलवे:रेल किराये में भारी कटौती, लोगों के लिए और किफायती हुआ ट्रेन का सफर
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी को यदि वरुण गांधी को टिकट देना होता तो पहली लिस्ट में ही उनका नाम शामिल हो जाता, इससे पता चलता है कि कुछ न कुछ पेंच फंसा हुआ है. समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि अगर वरुण गांधी चाहें तो उन्हें विचार करना चाहिए, और उन्हें इस बात का संकेत दिया जा रहा है कि वह समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ सकते हैं और वहां से टिकट प्राप्त कर सकते हैं.


More Stories
Tamil Nadu CM Disburses ₹15.68 Crore Film Subsidy to 224 Producers on Diwali
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा
सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का जाना हाल; पुरानी यादें हुईं ताजा