दिसंबर 2022 में पुष्प कमल दहल ने प्रधानमंत्री पद संभाला था। तब से अब तक यह चौथी बार है जब उन्होंने सदन में विश्वास मत प्राप्त किया है।
Also Read: यश दयाल: आरसीबी के हीरो यश दयाल बने नए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने संसद में विश्वास मत हासिल कर लिया है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी केंद्र) के नेता प्रचंड ने 18 महीने में चौथी बार विश्वास मत जीता है। सोमवार को 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में प्रचंड को 157 सदस्यों का समर्थन मिला। सीपीएन (माओवादी केंद्र) प्रतिनिधि सभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है और उसे नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी का भी समर्थन प्राप्त हुआ।
Also Read: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत
प्रचंड ने चौथी बार संसद में विश्वास मत जीता
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने सोमवार को संसद में विश्वास मत हासिल कर लिया। मतदान में कुल 158 सांसदों ने हिस्सा लिया, जबकि मुख्य विपक्षी नेपाली कांग्रेस ने मतदान का बहिष्कार किया और एक सांसद ने किसी का साथ नहीं दिया। यह मतदान जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी) द्वारा गठबंधन सरकार से अलग होने के बाद हुआ।
दिसंबर 2022 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से प्रचंड चौथी बार विश्वास मत जीत चुके हैं। हाल ही में उन्होंने नेपाली कांग्रेस से अलग होकर नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के साथ नया गठबंधन बनाया है। नेपाली संविधान के अनुसार, किसी सहयोगी दल के सत्तारूढ़ गठबंधन से समर्थन वापस लेने पर प्रधानमंत्री को विश्वास मत हासिल करना अनिवार्य होता है। इसी के तहत सोमवार को संसद में विश्वास मत पर वोटिंग हुई।
Also Read: सीआईएसएफ जवान आज से संभालेंगे संसद की सुरक्षा का जिम्मा, सीआरपीएफ सौंपेगा कार्यभार


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts