फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आए एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सूत्रों के अनुसार, वे एनसीबी की नौकरी छोड़कर राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं। उनकी शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल होने की चर्चा है, और वे मुंबई की धारावी सीट से चुनाव लड़ने की योजना बना सकते हैं। उल्लेखनीय है कि समीर वानखेड़े 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं और 2021 में उन्होंने मुंबई के एनसीबी के जोनल डायरेक्टर का पद ग्रहण किया था।
दरअसल समीर वानखेड़े पिछले साल उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गोवा की एक क्रूज से अरेस्ट कर लिया था। उन पर कू्रज पार्टी में ड्रग्स लेने आरोप लगाया था। हालांकि कुछ दिनों बाद कोर्ट ने आर्यन खान को बरी कर दिया था। इस मामले में उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप भी लगे थे। इसके बाद उन पर विभागीय जांच भी बैठाई गई थी।
Also Read: ‘वन डायरेक्शन’ फेम गायक लियाम पायने का होटल की तीसरी मंजिल से गिरने से निधन
बता दें कि महाराष्ट्र महायुति की सरकार हैं। जिसमें शिंदे गुट और एनसीपी अजित गुट के अलावा बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। जबकि दूसरी महाविकास अघाड़ी गठबंधन है जिसमें कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार और शिवसेना उद्धव गुट शामिल हैं।
2019 में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन से 2023 में नए राजनीतिक समीकरण
2019 का विधानसभा चुनाव बीजेपी और संयुक्त शिवसेना ने साथ लड़ा था, लेकिन सीएम पद पर सहमति नहीं बनने के कारण शिवसेना ने कांग्रेस के साथ्ज्ञ मिलकर सरकार बना ली थी। इसके बाद 2021 में पहले एकनाथ शिंदे शिवसेना और फिर 2023 में अजित पवार ने शरद पवार की एनसीपी से नाता तोड़ नया गुट बना लिया। महाराष्ट्र में जुलाई 2022 से ही शिंदे सरकार अस्तित्व में आई। फिलहाल शिवसेना के एकनाथ शिंदे बीजेपी के समर्थन से सरकार चला रहे हैं। प्रदेश में 20 नवंबर को 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है। वहीं नतीजे 23 नंवबर को घोषित होंगे।
Also Read: CJI Chandrachud Appoints Justice Sanjiv Khanna as His Successor


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches