पहले चरण में, 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा. पहले चरण में कुल 1625 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं. इस चरण में एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. सभी हाईप्रोफाइल सीटों पर सभी की निगाहें हैं.
लोकसभा चुनाव के पहले चरण की 102 सीटों पर शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए प्रचार का शोर थम गया है. इस चरण में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के साथ कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है. मोदी सरकार के 8 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की अग्निपरीक्षा इस चरण में होनी है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भूपेंद्र यादव, किरेन रिजिजू, अर्जुनराम मेघवाल जैसे नेताओं के साथ-साथ कई दिग्गजों नेताओं पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं, जिनकी सीटों पर पहले चरण में वोटिंग होनी है.
Also Read: महाराष्ट्र: खडसे को धमकियों के बाद शिकायत, पुलिस ने जांच शुरू की
पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा. इसमें कुल 1625 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिनमें 134 महिला और 1491 पुरुष कैंडिडेट हैं. राजनीतिक दलों के नजरिए से, पहले चरण में बसपा के 86, बीजेपी के 77, कांग्रेस के 56, एआईएडीएमके के 36, डीएमके के 22, टीएमसी के 5, आरजेडी के 4, सपा के 7, आरएलडी के 1, एलजेपी (आर) के 1 और जीतनराम मांझी की पार्टी से एक उम्मीदवार मैदान में है.
2019 के लोकसभा चुनाव में इन 102 सीटों में से बीजेपी 40 सीटें जीती थीं
2019 के लोकसभा चुनाव में इन 102 सीटों में से बीजेपी ने 40, डीएमके ने 24, और कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं. इसके अलावा, बसपा ने 3 सीटें और सपा ने दो सीटें जीती थीं, जबकि 18 सीटें अन्य दलों को मिली थीं. इस प्रकार, 2019 में यूपीए ने इन 102 सीटों में से 45 और एनडीए ने 41 सीटें जीती थीं. इसी कारण, एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों के लिए पहला चरण अत्यधिक महत्वपूर्ण है. इस प्रकार, पहले चरण के चुनाव न केवल बीजेपी और कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं के लिए भी. पहले चरण की हाईप्रोफाइल सीटों पर सभी की निगाहें हैं.
महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तीसरी बार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं. उनके खिलाफ कांग्रेस से विकास ठाकरे किस्मत आजमा रहे हैं. 2014 में गडकरी ने पहली बार सात बार के सांसद रहे विलास मुत्तेमवार को 2.84 लाख वोटों से हराया था. 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नाना पटोले को 2.16 लाख वोटों से हराया था. इस बार वो नागपुर से जीत की हैट्रिक लगाने के मूड से उतर रहे हैं, लेकिन विपक्षी ने संयुक्त रूप से विकास ठाकरे को उतारा है.
Also Read: विपक्ष ने TMC पर जड़ा हमला: रामनवमी शोभायात्रा में झड़प को लेकर NIA जांच की मांग


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder