प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के दक्षिणी सिरे कन्याकुमारी का दौरा कर सकते हैं और विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान कर सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, मोदी 30 मई की शाम को वहां पहुंचेंगे और 31 मई को पूरे दिन विवेकानंद रॉक मेमोरियल में बिताएंगे. वह 1 जून को कन्याकुमारी से प्रस्थान कर सकते हैं.
Also Read: दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट, 8 राज्यों में होगी झमाझम बारिश
लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान एक जून को
लोकसभा चुनाव के लिए 30 मई की शाम को प्रचार समाप्त हो जाएगा. इस दौरान मिली जानकारी के अनुसार, अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान कर सकते हैं. पीएम मोदी 30 मई की रात कन्याकुमारी पहुंचेंगे और अगले दिन विवेकानंद रॉक मेमोरियल जा सकते हैं. दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान एक जून को होगा.
सूत्रों के अनुसार, 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे दिन विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान कर सकते हैं. 30 मई, गुरुवार को सुबह 11 बजे पीएम मोदी पंजाब के होशियारपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.
Also Read: बिजनौर: कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर 9 साल के बच्चे से दुष्कर्म
इसके बाद उनका तमिलनाडु जाने का कार्यक्रम है, जहां वे रात बिताएंगे. पीएम के आधिकारिक कार्यक्रम में 31 मई और 1 जून का कार्यक्रम अभी तक जारी नहीं किया गया है.
प्रधानमंत्री कन्याकुमारी से तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना होंगे
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 1 तारीख को ध्यान समाप्त करने के बाद कन्याकुमारी से तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना होंगे और वहां से दिल्ली जाएंगे. संसदीय चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं और 1 तारीख को आखिरी चरण का मतदान होना है. प्रधानमंत्री मोदी की कन्याकुमारी यात्रा ने विशेष ध्यान आकर्षित किया है.
Also Read: उत्तर कोरिया ने दूसरे सैन्य जासूसी उपग्रह प्रक्षेपण की तैयारी की
लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा. 2019 के लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के समय पीएम मोदी केदारनाथ गए थे, जहां उन्होंने रुद्र गुफा में ध्यान किया था.
Also Read: पापुआ न्यू गिनी में मलबे में दबे 2 हजार लोग
प्रधानमंत्री मोदी यूपी की वाराणसी सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं, जहां कांग्रेस ने उनके खिलाफ अजय राय को मैदान में उतारा है. अजय राय वाराणसी सीट से लगातार तीन बार हार चुके हैं, फिर भी कांग्रेस ने उन्हें चौथी बार टिकट दिया है. बीजेपी का दावा है कि पीएम मोदी एक बार फिर रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे.
Also Read: भीषण गर्मी से त्राहिमाम, महाराष्ट्र के अकोला में लगी धारा 144
प्रधानमंत्री ने नामांकन दाखिल करने के दौरान एक रोड शो किया था, जिसमें भारी भीड़ जुटी थी. 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार रैलियां की हैं और चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी स्वयं संभाली है.


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video